इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने धमकी मिली है. जिससे की लोगों में दहशत पैदा हो गई है। इसे पहले भी इस तरह की धमकी भरे मेल सामने आ चुके हैं। अभी इस दहशत से लोग निकले भी नहीं थे कि इसी बीच फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहाँ इस बार नवाबों के शहर लखनऊ को बम से उड़ाने कि धमकी दीं गई हैं। आपको बता दें यह धमकी भरा ईमेल सीआईएसएफ के हाथ लगा है। जिससे कि सीआईएफएस तुरंत एक्शन में आ गई .जिसके बाद सीआईएफएस और बीडीएस की टीम ने सर्च ऑपरेशन जारी किया।
बता दें कि भोपाल, पटना, जम्मू और जयपुर एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. तो वहीं रविवार को 3.5 बजे सीआईएफएस दफ्तर को धमकी भरा ईमेल मिला था। इससे पहले लखनऊ के सभी स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी भरा ईमेल गया था। और अब लखनऊ एयरपोर्ट पर सीआईएफएस की टीम और बीडीडीएस टीम ने चेकिंग अभियान और स्थानीय पुलिस के द्वारा पूरे एयरपोर्ट पर चेकिंग की जा रही है। लेकिन, अभी-भी जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. तो वहीं अभी आगे की जांच जारी है।