Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

RLD के इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी...

पश्चिमी यूपी में आरएलडी को बड़ा झटका लगा है. एक तरफ आरएलडी पार्टी का विस्तार करने में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के पुराने और बड़े सिपहसलार पार्टी को अलविदा कह रहें हैं. आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव डा. मैराजुद्दीन ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. डा. मैराजउद्दीन अहमद पूर्व मंत्री और आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव थे. 

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद ने राष्ट्रीय लोकदल से इस्तीफा दे दिया है. डॉ. मेराजुद्दीन अहमद ने कहा कि जिन नीतियों के चलते खास तौर पर बेगुनाहों की आवाज उठाने के लिए उनसे जुड़े थे, अब वो नीतियां सिमट कर रह गई हैं और अब कोई भी राष्ट्रीय की बात नहीं करता है.

राष्ट्रीय लोकदल की रीड की हड्डी कहे जाने वाले डॉ. मेराजुद्दीन ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. खास तौर से हाल ही में मवाना में हुई घटना को लेकर निर्दोष मुसलमानों को एक राजनेता के चलते जेल भेजे जाने से खासा नाराज थे.