Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

होली पर हो सकती है बारिश, फिर तेज हवा का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में फिर मौसम बदल सकता है। दो दिन बाद से प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 11 और 12 मार्च को प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में शुक्रवार को होली वाले दिन पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। वहीं प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। वाराणसी बीएचयू में 33.6℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

9 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसी तरह 10 मार्च को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं 11 मार्च से प्रदेश में फिर से तेज हवा चल सकती है। मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

ऐसे ही 12 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं 13 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। 14 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।

वहीं प्रदेश में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। बहराइच में सबसे कम 10.2℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। कानपुर शहर में 10.6℃, बांदा में 11.1℃, बलिया में 11.5℃, फुरसत गंज में 11.4℃, नजीबाबाद में 11.5℃ और मुजफ्फरनगर में 11.1℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

इसके अलावा बाराबंकी में 30.5℃, बुलंदशहर में 28℃, आगरा में 32.3℃, हमीरपुर में 32.2℃, झांसी में 32.6℃ और फतेहगढ़ में 30℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। गाजीपुर में 31.5℃, फुरसत गंज में 31.4℃, सुल्तानपुर में 31.4℃, प्रयागराज में 33.4℃, बहराइच में 30.6℃, चुर्क में 31.2℃, वाराणसी बीएचयू में 33.6℃, लखीमपुर खीरी में 31℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।