Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

वाराणसी में गंगा नदी का जल स्तर फिर बढ़ा, अस्सी घाट पर जारी साफ-सफाई का काम रोका गया

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कई घाटों पर गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा था और इसके किनारे रहने वाले लोग राहत की सांस ले रहे थे। हालांकि, शुक्रवार सुबह अस्सी घाट पर पानी फिर बढ़ता दिखा। लोगों के मुताबिक जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसके और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

प्रशासन ने कई घाटों पर पानी घटने के बाद जमा हुए कीचड़ और गाद को साफ करना शुरू कर दिया है। हालांकि अस्सी घाट पर साफ-सफाई के काम को फिलहाल रोक दिया गया है जिसे नदी में पानी घटने के बाद ही दोबारा शुरु किया जाएगा।