Breaking News

सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशन लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ भेजे     |   UP: ‘लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया’, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ     |   इंग्लैंड से हार के बाद BCCI खिलाड़ियों-कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा     |   दिल की बीमारियों के बाद कैंसर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी: WHO     |  

आजादी के 74 साल बाद इस गांव में पहुंची सुविधा, अधिकारी ने Network10 का किया धन्यवाद

खबर यूपी के जनपद अमरोहा से है जहां पशु चिकित्सा कैंप की कवरेज करने पहुंची थी। ग्रामीणों ने नेटवर्क 10 और पशु चिकित्सा अधिकारी के सामने बिजली-पानी आवास आदि की समस्या रखी थी। Network10 की टीम और पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत करवाया। जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। धनौरा विकासखंड मुख्य विकास अधिकारी ने Network10 का धन्यवाद किया।

बता दें ब्लांक धनौरा का आखिरी गांव रानी बसतोरा जो कि घने जंगलों के बीच बस है। यहां यहां के रास्ते कॉफी डरावने हैं और यहां जंगल के रास्ते से जाना पड़ता है और जंगली जानवर का डर भी रहता है। यहां आवारा पशुओं की संख्या ज्यादा होने के कारण पशु चिकित्सा अधिकारी ने रानी बसतोरा में कैंप लगवाया था। जहां हमारी Network10 की टीम कैंप की कवरेज करने के लिए पहुंची थी इस गांव के अंदर सारे घास फूस के घर हैं ना बिजली है, ना प्राइमरी स्कूल है, ना ही अच्छे रास्ते और ना ही कोई हॉस्पिटल की सुविधा है। यदि कोई रात को बीमार हो जाए उसे तत्काल में कोई अच्छा इलाज भी नहीं मिल सकता। रानी बसतोरा बाढ़ ग्रस्त इलाके में आता है और यहां की स्थिति बहुत ही दयनीय है। 

ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा अधिकारी व Network10 की टीम के सामने अपनी समस्याओं को रखा था Network10 की टीम ने समस्याओं को अवगत कराया जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए धनोरा खंड के मुख्य विकास अधिकारी को भेजा। फिलहाल इस गांव में सौर ऊर्जा लाइट और हेड पंप सही करा दिये गये है और कुछ के नाम आवास योजना के लिए भेज दिए गए हैं।

रानी बसतोरा अमरोहा का एकमात्र ऐसा गांव है, जहां आजादी के 74 साल बाद बिताने के बाद ग्रामीणों को सहकारी हेडपंप सोलर और लाइट आवास योजना के लिए चिन्हित किया गया है।