Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

तेजपाल नागर ने सीएम योगी से की भेंट, दादरी विधानसभा से जुड़े विकास के मुद्दों पर की चर्चा

लखनऊ: दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दादरी विधानसभा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रमुख मुद्दे:
1. शाहबेरी में जल निकासी की समस्या:
क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।

2. कुलसेरा और हैबतपुर में बिजली की समस्या:
इन क्षेत्रों में बिजली मीटर और अस्थाई कनेक्शन की समस्याओं को प्राथमिकता से मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा गया।

3. सिकंद्राबाद औद्योगिक क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण:
औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण की आवश्यकता पर चर्चा की गई, जिससे क्षेत्र के उद्योगों और निवासियों को सुगम यातायात एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

4.गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के धरनारत किसानों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा। दादरी विधायक श्री नागर जी ने किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से विशेष अनुरोध किया। कृषि हमारे देश की रीढ़ है, और किसानों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। हम सभी किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके हितों की रक्षा हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री जी ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और क्षेत्र के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
दादरी विधायक ने कहा हम दादरी क्षेत्र की जनता के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और विकास के लिए हरसंभव कदम उठाते रहेंगे।