Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

सूर्यप्रताप शाही: किसानों को कम दाम पर मुहैया होगा बीज

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृषि मंत्रालय सूर्य प्रताप शाही आज प्रयागराज पहुंचे यहां उन्होंने शुआटस इंस्टिट्यूट ऑफ लैंड एग्रीकल्चर में निरीक्षण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने एक करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से किए जा रहे सीड्स डेवलपमेंट प्रोग्राम को देखा और इसके उत्पादन एवं विक्रय के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने शूआर्ट्स इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर द्वारा बेचे जा रहे बीज के मूल्य पर आपत्ति जाहिर करते हुए उसे किसानों के लिए और अधिक कम करने एवं और अधिक सुचारू रूप से मुहैया हो सके इस पर दिशा निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश खासतौर से हैदराबाद से मंगाई जा रहे इन बीजों को और अधिक सस्ते दामों पर किसानों को मुहैया कराया जाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पूरे प्रोजेक्ट पर तीन अलग-अलग जगह पर कैपिटल 6 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है और आगे कई तरह की परियोजनाओं को लाया जाएगा।