Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

मेरठ: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार इको, हादसे में 3 की मौत 7 घायल

मेरठ में मंगलवार सुबह तड़के 4 बजे बड़ा हादसा हो गया है। यहां खरखौदा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार इको कार जाकर घुस गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं,हादसा मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव धानोटा के सामने हाईवे पर हुआ है। जिसमें कार चालक सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शव मोर्चरी भिजवाए व सभी घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव धानोटा के सामने सड़क किनारे एक खराब ट्रक खड़ा था। मंगलवार तड़के करीब 4:00 पीलीभीत से पंजाब जा रही सवारी से लदी एक कार ट्रक में घुस गई। हादसे में  कार का चालक जुनैद (22)पुत्र जमील अहमद निवासी नवाबगंज बरेली, अनिल कश्यप (28) पुत्र मूल चंद कश्यप निवासी लखा खारा थाना गजरौला पीलीभीत, सुनील कश्यप (20) पुत्र मूलचंद कश्यप तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
प्रेमपाल पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, श्यामू मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा निवासी लखा खारा, सूरजपाल पुत्र दयाराम पाल निवासी लखा खारा, आनंदपाल पुत्र छोटेलाल निवासी मुरैना थाना देवरिया अनिल पुत्र दिलीप कुमार निवासी सुहादा थाना गजरौला, प्रदीप पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, हरिओम पुत्र मुन्ना लाल निवासी पुरैना थाना देवरिया सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे बुरी तरीके से फंसी कार को निकाल कर सभी घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती करता कराया तथा तीनों शवों को मोर्चरी भेज दिया। उधर पुलिस ने सभी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
 
सभी कार सवार डीगढ़ धान की रोपाई के लिए जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि खड़े ट्रक में घुसी ईको के परखच्चे उड़े, दो सगे भाइयों की भी मौत हो गई। कार सवार तीन लोगों की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खरखौदा भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।