Breaking News

मेरठ: नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, FSDA की रेड के बाद एक आरोपी गिरफ्तार     |   'मैं एसी में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं...', इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया     |   'गांधी आज भी प्रासंगिक, सरकार को लोगों की बात सुननी चाहिए', राजघाट पर बोले सोनम वांगचुक     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SC में सुनवाई, ‘एक CA भी SIT में होना चाहिए’     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 63 पैसे उछलकर 95.90 के स्तर पर पहुंचा     |  

ग्रेटर नोएडा में रफ्तार का कहर, पिकअप से टकराई स्विफ्ट कार

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चोगानपुर गोल चक्कर पर चौकी डीपार्क के पास एक महिंद्रा पिकअप और स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। सूचना पर थाना इकोटेक-3 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को निकटतम अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 9 घायलों में से गंभीर रूप से घायल चार को सफदरजंग दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मंचा कोहराम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।