Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

मुख्तार के जनाजे के दौरान नारेबाजी, डीएम बोली- मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान नारेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

डीएम अखौरी ने कहा कि जनाजे को कब्रिस्तान ले जाने के दौरान वीडियोग्राफी की गई थी और जिन लोगों ने नारेबाजी की उनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता और धारा 144 लागू है, ऐसे में दोषी पाए गए लोगों पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मुख्तार अंसारी के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे और इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की थी। माफिया मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कालीबाग में उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।