Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

अयोध्या के लोगों का आरोप- नाले का गंदा पानी सरयू नदी को कर रहा प्रदूषित, अधिकारियों ने किया खंडन

Uttar Pradesh: भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक मानी जाने वाली सरयू उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी अयोध्या से होकर बहती है। हालांकि रामनगरी की पहचान इस नदी का पानी लगातार गंदा होता जा रहा है। अयोध्या के लोगों का आरोप है कि पवित्र नदी में सीधे गिर रहे नालों के पानी से ये नदी प्रदूषित हो रही है।
 
श्रद्धालुओं के चढ़ाए गए प्रसाद और फैले कचरे से भी सरयू नदी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। लोग अयोध्या नगर निगम और जिला प्रशासन को दोषी मानते हैं। उनका दावा है कि इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। सरयू नदी के इस हाल को लेकर साधु-संतों और श्रद्धालुओं में काफी गुस्सा है। वे चाहते हैं कि नदी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

कुछ कार्यकर्ताओं का ये भी आरोप है कि गंगा और उसकी सहायक नदियों को साफ और बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई सरकारी पहल- नमामि गंगे परियोजना के तहत अयोध्या के लिए आवंटित धनराशि का सही इस्तेमाल नहीं किया गया। अयोध्या नगर निगम सभी दावों को दरकिनार करते हुए कहा है कि सरयू नदी में गंदा पानी नहीं जा रहा है।

हालांकि, लोगों का कहना है कि बंद नालियों से होकर नदी में सीधे गंदा पानी बह रहा है। उनका आरोप है कि प्रशासन उनकी चिंताओं को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहा है।