Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

गंगा और यमुना नदियां उफान पर, प्रयागराज के कई गांवों का संपर्क टूटा

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियां उफान पर हैं। दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर की वजह से शहर के निचले इलाकों के साथ-साथ करीबी गांवों के संपर्क मार्ग भी पानी में डूब गए हैं।

सड़कें जलमार्गों में बदल गई हैं। ऐसे में कई गांवो तक अब सिर्फ नावों से ही पहुंचा जा सकता है। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर तक के गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किलों से भर गई है।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा आ रही है। लोगों का कहना है कि वे काम के लिए तभी बाहर निकल पाते हैं जब बाढ़ का पानी कम हो जाए या कभी-कभार नाव उपलब्ध हो जाए।

इस मानसून सीजन में ये तीसरी बार है जब प्रयागराज के गांवों में बाढ़ आई है। लोगों का कहना है कि नदियों के उफान की वजह से शहर के बाकी हिस्से से उनका संपर्क बार-बार टूट जाता है और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भी ब्रेक लग जाता है।