Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

UP: अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर, पहाड़ों पर लगातार बारिश का असर

उत्तर भारत के ऊपरी इलाकों में लगातार तेज बारिश का असर वहां से निकलने वाली नदियों पर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी भी उफान पर है। सरयू नदी गुरुवार को खतरे का निशान पार कर गई। अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वालों से बिना समय गंवाए ऊपरी इलाकों में जाने को कहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय रहेगा। इस सप्ताह के शुरू में मौसम विभाग ने जुलाई में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। इसे देखते हुए अधिकारियों और मध्य भारत के लोगों से बाढ़ को लेकर चौकन्ना रहने को कहा था।