Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

अयोध्या में उफान पर सरयू नदी, कई गांवों में बाढ़, लोग पलायन को मजबूर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी उफान पर है। जिसकी वजह से नदी किनारे बसे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। उत्तर भारत के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से बांधों से भी अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। जो कई गांवों में भयंकर बाढ़ का रूप ले चुका है। जिससे प्रभावित लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और परिवारों को अपने पशुओं के साथ पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है।

स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को राशन के साथ ही जरूरी सामान उपलब्ध करा रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल कम होने लगा है, फिर भी मौसम विभाग ने देश भर में मानसून के दूसरे भाग में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। जिसकी वजह से अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।