Breaking News

हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली     |   वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग     |   गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |  

Lucknow: उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

Lucknow: मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान तक निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयम्बटूर से किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4314.26 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। वहीं यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (20वीं किस्त) 90,354.32 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। 

बुधवार को यूपी के किसानों के खाते में आएंगे 4314.26 करोड़ 
बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2,15,323 किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4314.26 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। 

यूपी के किसानों के खाते में आ चुकी है 90354.32 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में 20वीं किस्त तक 90354.32 करोड़ रुपये की धनराशि आ चुकी है।