Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

UP: नीट मामले को लेकर सपा के युवा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, लखनऊ में किया विरोध प्रदर्शन

Lucknow: समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने इस साल के नीट एग्जाम में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में प्लेकार्ड और पोस्टर थामे प्रदर्शनकारियों ने एनएटीए के खिलाफ नारेबाजी भी की।

नीट-यूजी एग्जाम में कथित पेपर लीक के बीच प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और छात्र-छात्राओं के लिए न्याय की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक तो महज बहाना है क्योंकि बीजेपी युवाओं को नौकरी देना ही नहीं चाहती। एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की देखरेख में नीट-यूजी एग्जाम पांच मई को देश भर में कराया गया था जिसमें लगभग 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

नीट-यूजी एग्जाम के नतीजों का ऐलान चार जून को किया गया था। बिहार समेत देश के कई राज्यों में एग्जाम के पेपर लीक होने के आरोप लगे हैं।