आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "10 साल पहले एक सामान्य व्यक्ति की सुरक्षा भगवान भरोसे होती थी। देश में कहीं भी धमाके होते थे तो लोगों का ध्यान आजमगढ़ की ओर जाता था।
तब सपा के शहजादे आतंक के समर्थन में आतंकियों का सम्मान करते थे, दंगे करने वाले आतंकियों को छोड़ा जाता था। सपा, कांग्रेस दो दल हैं लेकिन दुकान एक है, ये तुष्टीकरण, परिवारवाद, झूठ और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।"