Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर

 नेशनल हाईवे पर रात्रि में रोडवेज बस ने ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार एक वृद्ध महिला व ट्रक ड्राइवर की मौके दर्दनाक मौत हो गई। घटना अलीगढ़ के नेशनल हाईवे स्थित थाना अकराबाद क्षेत्र के जसरथपुर की है।

ट्रक व बस चालक सहित लगभग 40 लोग घायल बताए  जा रहे हैं। हादसे में पहुंची जर्जर एम्बुलेंस को धक्का लगाना पड़ा। एम्बुलेंस खराब होने के कारण घायल काफी देर तक सड़क पर तड़पते नजर आए। 

अन्य एम्बुलेंसों द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वही लगभग 50 मीटर की दूरी पर बने ट्रामा सेंटर पर कोई डाक्टर नहीं थे।