यूपी के कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. सौरिख क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में 2 की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए हैं.
मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. झपकी आने से डीसीएम चालक साइड तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही पिकअप से टकरा गई. पिकअप सवार लोग बिहार से नोएडा जा रहे थे. घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.