Breaking News

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान     |   छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, 3 DRG जवान घायल     |   डायमंड हार्बर री-पोलिंग में बवाल, TMC नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन     |  

UP: उन्नाव में चावल लदा ट्रक झोपड़ी पर पलटा, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बेहटा मुजावर में गुरुवार को चावल से लदा ट्रक बेकाबू होकर झोपड़ी पर पलट गया। हादसे में एक महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गई। बांगरमऊ के सर्किल ऑफिसर अरविंद कुमार ने बताया कि परिवार झोपड़ी में रहता था और एक छोटी सी दुकान चलाता था।

पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ, जिसमें 35 साल की सरला और उसके बच्चे 15 साल के करण और 15 साल के विक्की की सोते वक्त ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सरला का पति राजकुमार झोपड़ी के बाहर सो रहा था और वो बच गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।