Breaking News

ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |  

मेरठ में अंसल टाउन के निवासियों का हाईवे पर प्रदर्शन, सर्विस रोड की उठाई मांग

मेरठ में अंसल टाउन निवासियों ने आज एनएच 58 हाईवे किनारे बैठकर प्रदर्शन किया। कालोनी वासियों की मांग है कि उन्हें सर्विस रोड प्रदान की जाए। पिछले 10 साल से वो इस मांग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक सुनवाई नहीं हुई है। इसके कारण आए दिन हाईवे पर हादसे हो रहे हैं। निवासियों ने काली टीशर्ट पहनकर विरोध जताया। 

जहां अंसल टाउन में रहने वाली महिलाएं, पुरुष मिलकर हाईवे के किनारे पहुंचे। हाथ में बैनर, पोस्टर लेकर विरोध जताया। रेजीडेंट्स ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कालोनी के सामने सर्विस रोड बनाने की मांग उठाई। नारे लगाते हुए सर्विस रोड बनाने को कहा। साथ ही काली टीशर्ट पहनकर विरोध जताया।

मीडिया से बात करते हुए अंसल टाउन की आरडब्लूए अध्यक्ष डॉ. मोनिका पुंडीर ने कहा कि हमारी कालोनी का एंट्रीगेट हाईवे पर है। यहीं से एंट्री, एग्जिट है लेकिन हमें अब तक सर्विस रोड नहीं मिली है। कहा कि बिल्डर्स तो फ्लैट बेचकर चले गए लेकिन अब परेशानी हम लोगों को हो रही है। हर वक्त हाईवे से हैवी ट्रैफिक गुजरता है। ऐसे में हम लोगों को जान का खतरा हमेशा बना रहता है।

हम काफी समय से ये मांग उठा रहे हैं कि हमें हमारी सर्विस रोड दी जाए। जो नियम भी है। लेकिन अब तक हमारी सुनवाई नहीं हुई है। यहां सर्विस रोड न बनने से लोग परेशान हैं। तेजी से सड़क से वाहन आते हैं इसमें कई एक्सीडेंट हो चुके हैं, मृत्यु भी हो चुकी हैं। पिछले 10 सालों से हम लोग इसकी मांग कर रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जबकि सर्विस रोड मेंडेटरी है, हमें अपनी कालोनी में जाने का रास्ता नहीं है। 

हम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपनी सर्विस रोड की मांग करते हैं। पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है, तो क्या 600 मीटर की ये रोड नहीं बन सकती। जबकि हमने इतने महंगे चार्जेस दिए हुए हैं, यहां कालोनी में 20हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। हम कहां कहां धक्के खाएं। हम लोग इससे तंग हो चुके हैं। आए दिन हमारे यहां हादसे हो रहे हैं।