Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

महाकुंभ में आध्यात्मिक गुरुओं ने धार्मिक ध्वज के साथ फहराया तिरंगा, कहा- भारत पहले की तरह अखंड भारत बने

Republic Day 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को महाकुंभ में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद ने तिरंगे के साथ-साथ धार्मिक ध्वज फहराकर 76वां गणतंत्र दिवस मनाया।

इस दौरान अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के ट्रस्टी जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम ने कहा, "ये 2025 का गणतंत्र दिवस ही नहीं हम शुरू से ही एक बात कहते आए हैं कि धर्म और ध्वज में अगर धर्म हमारी आन है तो ध्वज हमारी शान है। इसलिए आन और शान दोनों बरकरार रहेगी तभी हम विश्वगुरु बनने की तरफ बढ़ सकते हैं। 

इसके लिए हमारे संत समाज का आखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद या पूर्ण भारत के संत समाज का ये संकल्प है कि हम धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपने ध्वज के नीचे संकल्प लेते हैं कि हम भारत को एकता में पिरोएंगे एक माला के समान भारत को जोड़ने का प्रयत्न करेंगे ताकि वो पहले की तरह अखंड भारत बने।"