Breaking News

संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, पाग पहना कर ले गए अंदर     |   कांग्रेस के बिना PM मोदी सांस भी नहीं ले सकते: पवन खेड़ा     |   जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान पर छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर SC में कल होगी सुनवाई     |   बर्लिन में प्राइड इवेंट के दौरान भीड़ पर हमला करने वाला संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर     |   ईरान-US के बीच बातचीत जारी, मध्यस्थ भी सक्रिय: ईरानी विदेश मंत्रालय     |  

गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे के बाद मरम्मत का काम जारी

उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे के बाद शुक्रवार सुबह मरम्मत का काम चल रहा है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए।

ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर मिलते ही राजधानी लखनऊ से करीब 150 किलोमीटर दूर मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच एंबुलेंस और मेडिकल टीमें भेजी गई।

राहत आयुक्त कार्यालय ने देर रात जारी सूची में बताया कि मृतकों की पहचान बिहार में अररिया के सरोज कुमार सिंह (31 साल), चंडीगढ़ के राहुल (38 साल) और एक अंजान शख्स के रूप में हुई है। नई सूची के मुताबिक,  हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 26 को मामूली चोटें आई हैं।