Breaking News

ईरान जंग में ट्रंप के बड़े सपोर्टर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन     |   ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर बड़ा हमला, 11 भारतीय थे सवार, एक लापता     |   शख्स को चाकू से गोदकर मारने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी     |   संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू ने मानसून सत्र को लेकर 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक     |   पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए     |  

UP: मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने का मामला, हिंदू संगठन प्रमुख हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कई मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने वाले कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को बुधवार देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने गुरुवार को बताया कि हिंदूवादी संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को बुधवार को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। 

शर्मा ने बुधवार को बताया था कि वो लोहटिया के बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है। बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी। वाराणसी में ‘सनातन रक्षक दल’ के लोहटिया के बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने के बाद बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी।