Breaking News

अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज लॉन्च करेंगे नेशनल मोबाइल डिजास्टर अलर्ट सिस्टम     |   श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत अब जम्मू तवी तक विस्तारित, आज से सेवा शुरू     |   तेल कीमतों पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान, ‘अभी महंगा है लेकिन जल्द गिरेगा’     |   ईरान ने हॉर्मुज पर नए नियमों का ऐलान किया, 2000 किमी तट पर नियंत्रण की बात     |   राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में यूपी की विशेष अदालत आज सुनाएगी अपना फैसला     |  

कांवड़ रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों को बांटे रेनकोट, टॉर्च... चप्पे-चप्पे पर पुलिस रखे है नजर

Kanwar Yatra: बरसात और कांवड़ यात्रा के चलते पुलिसकर्मियों को टॉर्च और रेनकोट्स बांटे गए हैं। मेरठ में एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को इलेक्ट्रानिक टार्च और रेनकोटस का वितरण किया। 250 टॉर्च और 2 हजार रेनकोट्स बांटे गए। एसपी यातायात ने बताया कि बरसात में पुलिसकर्मी भीगते हुए ड्यूटी करते हैं। एसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए रेनकोटस बांटे गए हैं।

आपको बता दे रात के समय अंधेरे में ड्यूटी करने में परेशानी न हो प्रकाश व्यवस्था उचित रहे इसलिए टार्च दी गई हैं। इलेक्ट्रिक और चार्जेबल टॉर्च हैं। कुछ टॉर्च में बैटरी इनबिल्ट है। कुछ टॉर्च ऐसी हैं जिन्हें चार्ज करना पड़ेगा। इनके साथ चार्जर भी प्रदान दिए गए हैं। इस समय स्पेशली कांवड़ यात्रा चल रही है। पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा में ड्यूटी दे रहे हैं। इसलिए विशेष रूप से टॉर्च व रेनकोट दिए गए हैं।