Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, ठंड में हुई बढ़ोत्तरी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ समेत बुधवार को कई हिस्सों में हुई बारिश से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई। ठंड के मौसम की वजह से इन शहरों में प्री-प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल छह जनवरी तक बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने सोमवार को जनवरी में लिए देश के मध्य भागों में शीतलहर के लिए चेतावनी दी थी और अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में घने कोहरे का भी अनुमान लगाया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जनवरी-फरवरी-मार्च में सामान्य बारिश का भी अनुमान लगाया, जिससे रबी सीजन के दौरान गेहूं की बेहतर फसल की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

मौसम कार्यालय ने ये भी कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बुधवार तक कड़ाके की ठंड रहेगी और उसके बाद कम होने की संभावना है।