Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

यूपी में घने कोहरे के साथ जारी हुआ बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट देखी जा सकती है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा दिख रहा है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लखनऊ के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, लखनऊ में इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.