Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

मेरठ में बारिश ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, वेस्ट यूपी में अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार

मेरठ में बारिश ने दिसंबर महीने में 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को मेरठ में 30.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह से शाम तक लगातार बारिश होती रही। शनिवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। आज DM ने 8वीं तक के स्कूल में छुट्‌टी का आदेश दे दिया है।

आपको बता दें मेरठ में सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। पूरे दिनभर बादल छाए रहे। रात के अलावा दिन में भी ठंड बढ़ गई है। दिनभर बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है।

वही सरदार पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉ. यूपी शाही ने बताया कि सामान्य से कई गुना बारिश हुई है। अगले 24 घंटे तक सामान्य से मध्यम बारिश के आसार हैं।

14 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूटा सीसीएसयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 30.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिसंबर महीने में बारिश का 14 साल का रिकॉर्ड टूट गया। रात को भी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को भी दिन में बारिश के आसार हैं। जिस तरह से बारिश हुई है, नए साल में कड़ाके की ठंड के आसार हैं।