वाराणसी में बनने वाले गंगा नदी पर सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड के मेंबर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया। सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण की अनुमति केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लगभग हफ्ते भर पहले स्वीकृत की गई थी। इसी क्रम में इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर नवीन गुलाटी अपने पूरे दल बल के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज है। जिसके निर्माण कार्य को नियत समय के अंदर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि काशी के सांस्कृतिक धरोहरों का विशेष ख्याल रखकर इसका निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मंडलीय रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।