Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

यूपी के कई रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन घटना के बाद सख्त कदम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में शनिवार रात भगदड़ मचने के बाद उत्तर प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। इन स्टेशनों पर भी प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। इनमें वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ और मिर्जापुर शामिल हैं। अयोध्या में यात्रियों ने कहा कि भीड़ के बावजूद उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

हालांकि सोमवार सुबह वाराणसी रेलवे कैंट स्टेशन की स्थिति अलग थी। कई यात्रियों ने ट्रेन आने में देरी की शिकायत की। वे प्रयागराज पहुंचने को लेकर अनिश्चित थे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी यात्रियों ने भारी भीड़ और बदइंतजामी की शिकायत की। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में सोमवार को रेल अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद कर दी, ताकि भीड़ कम हो। यहां शनिवार रात भगदड़ मच गई थी। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों पर चढ़ने के लिए यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर भीड़ पर काबू पाने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।