Breaking News

कप सिरप केस: कोर्ट में शुभम जायसवाल के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्टशीट दाखिल     |   UP: CM योगी ने वृंदावन नाव हादसे का संज्ञान लिया, त्वरित रेस्क्यू के निर्देश दिए     |   वृंदावन नाव हादसा: डीएम ने 6 मौतों की पुष्टि की, 14 से अधिक लोगों को बचाया गया     |   इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |  

AMU हॉस्टल में छापा, कारतूस, नकली नोट और संदिग्ध सामान बरामद

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में छात्रावास के एक कमरे की तलाशी ली और जिंदा कारतूस, नकली नोट समेत आपत्तिजनक सामान बरामद किया। एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार शाम को 'सर जियाउद्दीन हॉल' छात्रावास के एक कमरे की तलाशी ली और वहां से .32 बोर की पिस्टल की गोलियां, 12 बोर के चार कारतूस, नकली नोट, आठ मोबाइल फोन और खाली मैगजीन कवर बरामद किए।

एएमयू के प्रॉक्टर नावेद खान ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इस कमरे में शेवाज नाम का एक 'अवैध कब्जेदार' रह रहा था। उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि शेवाज कमरे के वैध आबंटियों को जबरन बाहर निकालकर कई महीनों से वहां अवैध रूप से रहा था।

खान ने बताया कि पुलिस ने कमरे के वैध आबंटियों में से एक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करके ये जानने की कोशिश की कि आखिर शेवाज कैसे कमरे पर कब्जा करने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि कमरे से बरामद दस्तावेजों से पता चलता है कि शेवाज ने पहले एएमयू के किसी पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था, हालांकि जांच के दौरान खंगाले गए रिकॉर्ड से संकेत मिलता है कि वो एक 'नॉन-रेजिडेंट स्टूडेंट' (छात्रावास में न रहने वाले छात्र) था।

अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में गत सोमवार को हुई गोलीबारी की एक घटना की जांच के सिलसिले में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और उन्हीं से हुई पूछताछ के दौरान शेवाज का नाम सामने आया, जिसके बाद जांच टीम ने छात्रावास के कमरे पर छापा मारा। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।