Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

फर्रुखाबाद में रनवे पर फिसलकर झाड़ियों में घुसा निजी जेट विमान, सभी यात्री और पायलट सुरक्षित

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर एक निजी जेट विमान रनवे से फिसलकर झाड़ियों में जा घुसा। गनीमत रही कि सभी यात्री और दोनों पायलट सुरक्षित बच गए। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा, ''एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक को ले जा रहा निजी जेट उड़ान भरते समय नियंत्रण खो बैठा और पास की झाड़ियों में जा गिरा। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।''

अधिकारियों ने बताया कि जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह विमान सुबह लगभग साढ़े 10 बजे उड़ान भरते समय नियंत्रण खो बैठा और रनवे से फिसलकर पास की झाड़ियों में जा घुसा। उन्होंने बताया कि जेट विमान में जिले के औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन एक बीयर फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक सवार थे। वे परियोजना स्थल का निरीक्षण करने आए थे। घटना के बाद उप-जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।