Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्रशासन ने शुरू किया अभियान

Uttar Pradesh: दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ अगले साल जनवरी में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू होगा। इस महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाने  के लिए शहर के अधिकारियों ने अभियान की शुरुआत की है। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

छठ पूजा अनुष्ठानों के लिए संगम घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और सफाई बनाए रखने का संदेश देने के लिए जिला प्रशासन ने एक नाटक का आयोजन किया।

साथ ही श्रद्धालुओं से महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लेने की भी अपील की गई। हर बारह साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ मेला अगले साल 14 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने वाला है।