Breaking News

दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |   अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, विधायकों के फर्जी सिग्नेचर मामले में थमाया नोटिस     |   सूर्या मर्डर केस: परिवार-प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म, अब होगा अंतिम संस्कार     |  

यूपी में पार्टी की हालत खराब, इस बीजेपी विधायक के बयान से राज्य में सियासी भूचाल

जौनपुर की बदलापुर सीट से बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने कहा है कि साल 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा और उत्तर प्रदेश के चुनाव में पूरी तरह से फोकस करना पड़ेगा। बीजेपी विधायक ने यह भी कहा हैं कि हमारी सरकार की स्थिति बहुत ही खराब है। ऐसी स्थिति में 2027 के चुनाव आने तक हालात और खराब हो जाएगी। 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। जिसके बाद अब पार्टी के अंदर की कलह खुलकर सामने आने लगी है। रमेश मिश्रा ने कहा, बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता को मन से लड़ना पड़ेगा तभी हम दोबारा सरकार बना सकते हैं, नहीं तो आज की जो स्थिति है उस हिसाब से हमारी सरकार की हालत बहुत खराब है, इसलिए मेरा केंद्रीय नेतृत्व से निवेदन हैं कि जनता चाहती है और बीजेपी के कोर वोटर चाहते हैं कि 2027 में बीजेपी की सरकार फिर से बने इसलिए केंद्रीय नेतृत्व को बड़े फैसले लेने पड़ेंगे नहीं तो बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती। 

14 जुलाई को राजधानी लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होनी है। इससे पहले बीजेपी विधायक के इस बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है।