Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

डीएलएड परीक्षा के दौरान पुलिस का छापा

उत्तर प्रदेश में नकल माफिया का बड़ा गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है. आजमगढ़ जिले में चल रही डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की परीक्षा में एसओजी और पुलिस टीम ने पैसे लेकर सामूहिक रूप से नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा है.

रानी सराय थाने के राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल के प्रिंसिपल, टीचर और अलग-अलग स्थानों से कई स्कूल प्रंबधकों समेत 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. छापेमारी के दौरान 18 लाख 18 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं.