Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

पुलिस ने गुमशुदा 122 मोबाईल बरामद कर लोगों को लौटाए, सभी ने किया धन्यवाद

मेरठ पुलिस द्वारा नागरिकों के खोये हुए मोबाईल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने लगभग 26 लख रुपए के 122 मोबाइल बरामद किए और उन को लोगों को वापस किया। उक्त के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण मे गुमशुदा मोबाईलों की बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल मेरठ द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 122 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन मेरठ तथा अन्य जनपदों से बरामद किये गये। जिन्हे उनके वास्तविक मोबाईल धारकों को प्रदान किया गया । अपने खोये हुए मोबाईल फोन को प्राप्त कर लोग खुश हो गए।

इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एसएसपी मेरठ के निर्देश के अनुसार मेरठ जिले की सर्विलांस टीम के द्वारा जो भी गुम हुए फोन होते हैं जिनका हमें प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है उनका लगातार ट्रैक किया जाता है और जो उनके वास्तविक स्वामी है उनको वह वापस किया जाता है। इसी क्रम में आज 122 फोन जो बरामद किए गए थे जिनकी कीमत लगभग 26 लाख रुपए है। इसमें चोरी वाले फोन नहीं होते हैं जो गुम हो जाते हैं या जिनकी गुमशुदगी दर्ज की जाती है वही फोन है। पुलिस का कहना है कि हम लोगों से अपील करते हैं कि जिनके फोन गुम हो जाते हैं या खो जाते हैं उनको थाने स्तर पर कंप्लेंट जरूर दें और हम उसको ट्रैक कर लेंगे और वापस दिलाने का प्रयास करेंगे।

वहीं अपना खोया फोन पाकर लोग बहुत खुश हैं, मेधावी अग्रवाल ने बताया कि उनका फोन ई रिक्शा में निकल गया था और आज पुलिस ने उनका फोन वापस कर दिया है जनवरी 2024 में ही खोया था 18 - 19 हजार की कीमत का मेरा फोन था हम पुलिस का धन्यवाद करते हैं।