Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

होली-जुम्मे को लेकर पुलिस का फूल प्रूफ प्लान, मेरठ जोन की सभी मस्जिदों में इस वक्त होगी नमाज

इस बार रंग वाली होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन है। जिसको लेकर एडीजी जोन ध्रुव-कांत ठाकुर ने सुरक्षा का फूल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ जोन की सभी मस्जिदों में नमाज ढाई बजे के बाद होगी। इतना ही नहीं दोनों समुदाय के साथ सौहार्द्र स्थापित करने के लिए जगह-जगह धर्मगुरु से बैठक भी की जा रही है। वहीं इस बार होली के हुड़दंग में डीजे की आवाज को भी नियंत्रित किया गया है। डीजे की आवाज मानको के अनुसार रहेगी और डीजे पर अश्लील और माहौल खराब करने वाले गानों पर प्रतिबंध रहेगा।

आपको बता दें मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर ,बुलंदशहर, हापुड़ समेत मेरठ जोन में आने वाले जिलों में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे के बाद होगी। जुम्मे की नमाज को लेकर धर्म गुरुओं के साथ बैठक की गई है। जिसमें सभी धर्म गुरुओं ने अपने इलाकों में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे के बाद पढ़ने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा की मस्जिदों में 2:30 बजे के बाद ही नमाज के प्रबंध किए जाएंगे। ताकि किसी भी नमाजी को दिक्कत ना हो। वही उसी दिन होली के हुड़दंग पर भी लगाम कसी गई है। डीजे पर अश्लील और माहौल खराब करने वाले गानों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं डीजे की आवाज भी मानक के अनुसार रहेगी ।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी निगाहें रहेगी। माहौल खराब करने वाले या अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है ।वहीं सुरक्षा के मद्दे नजर जिलों को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। एलआईयूं तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। ताकि संवेदनशील इलाकों में सौहाद्र पूर्ण वातावरण बना रहे और होली का त्यौहार सकुशल संपन्न हो।