Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

नोएडा में हुई बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

ग्रेटर नोएडा में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। इससे पहले भी बादल छाए रहे लेकिन बारिश नही होने से निराशा हाथ लगी थी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दी है,  लेकिन तेज बारिश के कारण जगह जगह पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से पूरा शहर की जल जमाव और जाम लगा हुआ है। 

हर साल मानसून आने से पहले शहर के  नालों की साफ-सफाई और जलभराव रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। लेकिन हर साल बारिश में सारे दावे पानी में धुल जाते हैं। 

स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने के लिए निकले लोग जाम के कारण परेशानियों का सामना कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद लोग खुश है क्योंकि सुबह से हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दी है। बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट जरूर महसूस की जा रही है।