Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

अब महानगरों की तर्ज पर बहराइच में कटेंगे ऑनलाइन चालान, मुख्य चौराहों पर लगाए CCTV

शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में स्थापित कर दिया गया है। ऐसे में अब बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट के वाहन संचालित होने पर ऑनलाइन चालान कट जाएंगे। लखनऊ की तर्ज पर जिले में वाहनों का चालान काटना शुरू किया जा रहा है।
 
जिले में अभी तक यातायात पुलिस द्वारा मौके पर जाकर वाहनों का चालान किया जा रहा है। लेकिन अब इसमें सुधार किया गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में बहराइच शहर में 24 स्थानों पर 73 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जबकि इनका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में स्थापित किया गया है। इन कैमरों की निगरानी में वाहन गुजरेंगे। सीसीटीवी से वाहन गुजरने पर जिन वाहन चालकों में कोई खामी पाई गई तो तुरंत ऑनलाइन चालान कट जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालक जिनके कागजात, हेलमेट, तीन सवारी यात्रा करने या सीट बेल्ट के बिना निकले तो उनके ऑनलाइन चालान कट जाएंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ, बरेली, इलाहाबाद, अयोध्या के तर्ज पर जिले में भी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि चालान होने पर मोबाइल पर मैसेज भी जाएगा।

माह जनवरी से अब तक हुए चालान वर्ष 2024 में माह जनवरी से नवंबर तक कुल 74,649 वाहनों का चालान किया गया है। जबकि 607 वाहन सीज किए गए हैं। इन वाहनों से 91179490 रूपये की वसूली की गई है। यातायात माह में सीज हुए 58 वाहन अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि नवम्बर माह पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। जिसमें 13241 वाहनों का चालान किया गया। जबकि 15155800 रूपये की वसूली की गई है।