Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

नोएडा में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान में करोड़ों के ड्रग्स किए जब्त

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान में 175 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त कीं।

नोएडा एसीपी शिवहरि मीणा ने बताया कि नोएडा में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान चलाया है, जिसमें गांजा, अफीम, चरस, ई-सिगरेट समेत 175 करोड़ रुपये की ड्रग्स और नशे का सामान जब्त किया गया है।

नारकोटिक्स के तहत करीब 400 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आबकारी एक्ट के तहत 972 तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियान में 1.46 करोड़ रुपये की कई टन विदेशी और देशी शराब भी जब्त की गई है।