Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

नोएडा: स्मॉग और कम होती विजिबिलिटी दूभर हुआ जीवन

नोएडा शहर दो दिनों से स्मॉग की चादर के आगोश में है। आसमान पर धूल के गुबार छाए हुए है। इससे विजिबिलिटी काफी कम है, लोगों को सांस लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक्यूआई 380 एसपीएम दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन और प्रदूषण विभाग इससे निपटने के लिए जल का छिड़काव और धूल को हटाने में जुटा है, लेकिन उसका ये प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहा है। 

आसमान में आज सुबह से सफेद चादर छाई हुई है। इसी के साथ लोगों को ठंड का भी अहसास हो रहा है। नवंबर महीने में सुबह-सुबह आसमान में कोहरे जैसी सफेद चादर देखकर लोग हैरान हैं। हालांकि ये कोहरा नहीं स्मॉग है, जिसने दिल्ली-नोएडा के आसमान को कवर कर लिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार नोएडा में सुबह के समय स्मॉग की चादर छाई है और शहर में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। विजिबिलिटी भी काफी कम है। सड़कों पर गाड़ियों को फॉग लाइट जलानी पड़ रही है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जो स्थित दिखाई दे रही है इससे जल्द राहत मिलने वाली नहीं है। कारण है इस समय हवाओं का बहाव कम है 13 से 15 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा। इसके बाद भी अगले छह दिनों तक यह बेहद खराब स्तर पर ही बना रह सकता है।