Breaking News

केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |   वायनाड लैंडस्लाइड: अबतक 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका     |  

नोएडा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में एसजेएम अस्पताल के पास एनएच 24 पर एक दुखद हादसा हुआ। मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी, मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

थाना सेक्टर 63 में एसजेएम अस्पताल के पास एन एच 24 पर मोटर साइकिल सवार पति-पत्नी अनुज और मोनिका मंदिर से पूजा करके वापस आ रहे थे तभी टियागो कार ने उन्हें टक्कर मारी, मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई, अनुज को घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।