Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

Lok Sabha polls 2024: 'नो रजिस्ट्री, नो वोट', नोएडा में फ्लैट मालिकों ने उठाया मुद्दा

Noida: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कई अपार्टमेंट मालिकों ने नोएडा अथॉरिटी की तरफ से अपने फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाने के विरोध में 'नो रजिस्ट्री, नो वोट' की मुहिम चलाई है।

नोएडा के सेक्टर 46 में गार्डेनिया ग्लोरी हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने सभी स्तरों पर अपनी मांगों को रखा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनके मुताबिक सरकारी अधिकारी हों,जन प्रतिनिधि हों या फिर राज्य सरकार से जुड़े लोग, किसी ने भी उनकी मुश्किलों की ओर ध्यान नहीं दिया।