साल 2025 के स्वागत के लिए आज मेरठ में जश्न की रात होगी। 31 दिसंबर की रात 8 बजे से होटल, क्लब और सोसायटीज में पार्टी का दौर शुरू होगा। जो देर रात तक जारी रहने वाला है। इन पार्टीज में शहरवासियों को लाइव म्यूजिक का आनंद मिलेगा। साथ ही डीजे मैशअप से लेकर सूफी नज्में भी सुनाई देंगी। होटल और क्लबों में स्पेशली थीम पार्टीज भी रखी गई हैं। पुलिस, प्रशासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सभी होटल्स ने अपने यहां पार्टी प्लान कर ली है। इसमें कपल्स पार्टी के साथ फैमिली और किड्स पार्टी भी हैं।
होटल में की गई न्यू ईयर पार्टी के लिए तैयारी
होटलों में इस बार मुंबई, दिल्ली से लाइव डीजे आर्टिस्ट बुलाए गए हैं। लाइव बैंड भी रहेंगे। खाने में इंडियन कुजिन के साथ मल्टीकुजिन और इंटरनेशनल फूड सर्व किया जाएगा। बाहर से शेफ्स भी बुलाए गए हैं। बच्चों के लिए किड्स फूड काउंटर भी लगाए जाएंगे। जहां बच्चों को अपने फेवरेट स्नैक्स, मैगी, पास्ता और पिज्जा भी रहेगा। न्यू ईयर पार्टी का जश्न रात 8.30 बजे से शुरू होकर लेट नाइट तक चलेगा।
आपको बता दे किस होटल में क्या पार्टी थीम, टाइमिंग जान लीजिए
ब्रावुरा गोल्ड रिसोर्ट परतापुर बाइपास
कार्यक्रम- हैंगओवर
समय- रात 8.30 से 12.30 बजे तक
थीम- क्लब थीम
डीजे- विक्टो
कपल एंट्री फीस- 7999
होटल हारमनी गढ़ रोड
कार्यक्रम -न्यू ईयर सेलिब्रेशन
समय- रात 8.30 बजे से 12.30 बजे तक
थीम- क्लब थीम
डीजे- इंफीनिटी बैंड दिल्ली
कपल एंट्री फीस- 8500 रुपये
होटल क्रिस्टल पैलेस बाउंड्री रोड
कार्यक्रम- न्यू ईयर सेलिब्रेशन
समय- रात 8.30 बजे से 12.30 बजे तक
थीम- क्लब थीम
डीजे- दिल्ली का डीजे और लाइव बैंड
कपल एंट्री फीस- नहीं
होटल कानवे दिल्ली रोड
कार्यक्रम- न्यू ईयर सेलिब्रेशन
समय-रात 8.30 बजे से 12.30 बजे तक
थीम- क्लब थीम
डीजे- डीजे, लाइव म्यूजिक और डांस
कपल एंट्री फीस- 5999
रोबियो लेन गंगानगर
कार्यक्रम- न्यू ईयर सेलिब्रेशन
समय- रात 9.30 बजे से 2.30 बजे तक
थीम- क्लब थीम
डीजे- मुबंई के डीजे अमोर
कपल एंट्री फीस- 6999
गोल्डन पाल्म्स रिसोर्ट परतापुर बाइपास
कार्यक्रम- न्यू ईयर सेलिब्रेशन
समय- रात 9.30 बजे से 2.30 बजे तक
थीम- सूफी थीम
बैंड- दिल्ली का पथिक बैंड
कपल एंट्री फीस- 6500
होटल क्रोम दिल्ली रोड
कार्यक्रम- न्यू ईयर फायर
समय- रात 8.30 बजे से रात 12.30 बजे तक
थीम- नाइट क्लब थीम
डीजे- दिल्ली के अर्श डीजे
कपल एंट्री फीस- नहीं
व्हीलर्स क्लब कैंट
कार्यक्रम-डीजे नाइट
समय-रात 8 बजे
थीम-नाइट क्लब
डीजे- डीजे मनी सिंह और लाइव बैंड
सिर्फ मेंबर्स एंट्री
एम्पलीफायर रेस्टोरेंट एंड बार गढ़ रोड
कार्यक्रम- न्यू ईयर सेलिब्रेशन
समय- रात 9 बजे से रात 12.30 बजे तक
थीम- डीजे नाइट थीम
डीजे- मेरठ के हर्ष शर्मा
मोलिक्यूल एयर बार एंड किचन गढ़ रोड
कार्यक्रम- न्यू ईयर सेलिब्रेशन
समय- रात 8 बजे से रात 12.30 बजे तक
थीम- क्लब थीम
डीजे- दिल्ली की ग्रेटा डीजे