Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

तिरंगे की शान में गूंजा राष्ट्रगान, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभक्ति से लबरेज निकली तिरंगा यात्रा

बरेली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर देशभर में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को बरेली के डी.डी. पुरम चौराहे से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो राजेन्द्र नगर होते हुए पुनः डी.डी. पुरम चौराहे पर आकर संपन्न हुई।

इस यात्रा का आयोजन बीजेपी सरकार द्वारा किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में देशभक्ति से ओतप्रोत नागरिक, सैनिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। विशेष रूप से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल हुईं और देश के सैनिकों के सम्मान में शक्ति प्रदर्शन किया। सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों के कारण ही हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। उनका प्रत्येक दिन देश के नाम होता है। ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना की दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस का प्रतीक है। हम हर पल अपने सैनिकों के साथ खड़े हैं।

यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा, "हमारे सैनिक हर मोर्चे पर सक्षम हैं थल, जल और वायु सेना में भारत का गौरव है। तिरंगा हमारे सैनिकों का गौरव है और उनका सम्मान सर्वोपरि है। तिरंगा यात्रा की भव्यता में जनप्रतिनिधियों ने भी चार चाँद लगाए। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, पर्यावरण मंत्री के बड़े भाई अनिल सक्सेना एडवोकेट, पूर्व वरिष्ठ सैनिक धनंजय सिंह अपने सैनिक साथियों सहित उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मुकेश मेहंदी रत्ता, संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, डॉ. अखिलेश गुप्ता,पूजा पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा ने शहर की सड़कों को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। चारों ओर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष गूंजते रहे। इस यात्रा ने न केवल सैनिकों के बलिदान को सम्मान दिया, बल्कि हर नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा भी संचारित की।