Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

UP: कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुख्तार, कब्र के पास बैठा दिखा बेटा उमर अंसारी

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। इस दौरान मुख्तार का बेटा उमर अंसारी कब्र के पास बैठा दिखा। साथ ही और भी परिजन मौजूद रहे। उमर अंसारी ने मुख्तार को सुपुर्द ए खाक किए जाने की आखिरी रस्म अदा की। 

इस दौरान कब्रिस्तान के आस पास भारी भीड़ उमड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच और  परिजनों की मौजूदगी में मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। काली बाग कब्रिस्तान में ही मुख्तार अंसारी के माता-पिता और परिवार के दूसरे लोगों की भी कब्रें हैं।

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जेल में मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बेहोशी की हालत में बांदा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।