Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

लघु उद्योगों के लिए नोएडा में हुआ मेगा MSME आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा लघु और मध्यम उद्योगों को वित्तीय सहायता देने और उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से समझने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा में एक भव्य मेगा MSME आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बैंक के प्रधान कार्यालय के दिशानिर्देशन में नोएडा मंडल द्वारा आयोजित किया गया।

इस विशेष अवसर पर प्रधान कार्यालय से आए मुख्य महाप्रबंधक फिरोज़ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। उनके साथ नोएडा मंडल प्रमुख महेश कुमार वाधवा, एमसीसी प्रमुख दिग्विजय सिंह, सीएसी प्रमुख किशोर, मुख्य प्रबंधक सोनिया आहूजा मृग, नीलकमल और पीएलपी प्रमुख सुमित रंजन भी उपस्थित रहे।

उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में नोएडा क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यमियों, इंडस्ट्रियल ब्रांचों के प्रमुखों और बैंक के MSME ग्राहकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम न सिर्फ सफल रहा, बल्कि प्रेरणादायक भी सिद्ध हुआ।

प्रमुख उपलब्धियां
₹142.37 करोड़ की 47 नई MSME लीड्स की पहचान
बैंक और उद्योगों के बीच सहभागिता को मजबूत बनाने पर ज़ोर
MSME ग्राहकों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए

नेतृत्व के विचार
मुख्य महाप्रबंधक फिरोज़ ने कहा, “MSME इकाइयां देश की रीढ़ हैं और पीएनबी इनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी प्राथमिकता है।” मंडल प्रमुख महेश कुमार वाधवा ने इसे लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए एक सशक्त मंच बताया और कहा कि बैंक की ऋण योजनाएं आत्मनिर्भर भारत को समर्थन देती हैं।

AGM दिग्विजय सिंह ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें बिना बैलेंस शीट व स्टॉक स्टेटमेंट के ₹2 करोड़ तक का ऋण, GST बिक्री के आधार पर ₹10 करोड़ तक की लिमिट, 25% तक लोन सुविधा शामिल है। पीएलपी प्रमुख सुमित रंजन ने एक महिला उद्यमी को ₹1 करोड़ का ऋण स्वीकृत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

मुख्य प्रबंधक सोनिया आहूजा मृग ने कहा, “ग्राहकों का विकास ही देश का विकास है। MSME क्षेत्र को मजबूती देना बैंक की प्राथमिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि RBI द्वारा डिजिटलाइजेशन में PNB को प्रथम स्थान प्रदान किया गया है, जो बैंक की तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।