Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड़ पर मेरठ पुलिस, संवेदनशील इलाकों में की पैदल गश्त

मेरठ में आगामी कांवड़ यात्रा और पर्व, त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में यह फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही पुलिसबल के साथ गश्त किया। टीमों ने नगर क्षेत्र के थाना लिसाडी गेट आदि प्रतिष्ठित स्थानों, मुख्य मार्गो, सर्राफा बाजार, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गयी।

आपको बता दें गश्त के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा नगर के सम्मानित नागरिको, पार्षदो से वार्ता की गयी तथा शहरी क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों से बात कर उन्हें उचित हिदायत दी गयी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पैदल गश्त की जा रही है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में खुद एसएसपी पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों, पार्षदों से खुद बात की है। कुछ हिस्ट्रीशीटर्स से भी पुलिस ने बात की है। कुछ तथ्य जानकारी में आए हैं इसको लेकर पुलिस आगे कार्यवाही करेगी।