Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

मेरठ पुलिस ने महिला को 5 लाख रुपये की ज्वेलरी लौटाई, ई-रिक्शा में छूट गया था बैग

कोतवाली के गोला कुंआ आजाद नगर निवासी आफताब ने रविवार को कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र दिया था कि शनिवार शाम को वह पत्नी परवीन के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। पत्नी की पांच लाख रुपये की ज्वेलरी, 10 हजार रुपये और जरूरी कागजात बैग में रखे थे। ई-रिक्शा से आते वक्त बैग उसी में छूट गया। घर पहुंचे तो पता लगा कि बैग ई-रिक्शा में छूट गया। परिवार के लोगों ने ई-रिक्शा चालक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा। शनिवार को उन्होंने इस संबंध में कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र दिया।

वहीं इस पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की दो टीमों ने जहां परिवार के लोग उतरे थे, उसके आसपास के सीसीटीवी चेक किए। जिसके बाद पुलिस ई-रिक्शा चालक के घर तक पहुंच गई। ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि बैग में कोई पता नहीं था। बैग छूटने के बाद उसने परिवार को देखा लेकिन वे वहां से जा चुके थे। ज्वेलरी का बैग बरामद होने की सूचना पर आफताब पत्नी के साथ सोमवार शाम को कोतवाली थाने पहुंचे। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने उन्हें ज्वेलरी का बैग सौंप दिया। आफताब ने पुलिस को धन्यवाद कहा।