Breaking News

इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |  

प्रयागराज में उफान पर नदियां, कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूटा, रिहायशी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी उफान पर है। इस वजह से कई इलाके पानी में डूब गए हैं। राज्य के कुछ हिस्सों और उत्तर भारत के ऊपरी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण दोनों जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रयागराज में कई ग्रामीण इलाकों का शहर से संपर्क टूट गया है। आलम ये ही कि सड़कें कमर तक पानी में डूब गई हैं।

गांव वालों का आरोप है कि हर बार मानसून सीजन में जलभराव के हालात दिखते हैं। लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से जिला प्रशासन ने नौका विहार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले से नाविकों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।

वाराणसी में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। कई निचली बस्तियों में पानी घुस गया है। पानी में डूबी सड़के और बिगड़ते हालात को देखते हुए लोग अब सुरक्षित जगहों का रुख कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक हालात को देखते हुए बचाव और राहत दल अलर्ट हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।